रिपोर्ट : LegendNews
आयरलैंड से हार के बाद उठे सवाल, सिर्फ नाम के स्पिनर रह गए हैं वॉशिंगटन सुंदर?
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 34 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. हार की वजह सिर्फ बल्लेबाजों का फ्लॉप शो नहीं था,बल्कि टीम सेलेक्शन और खिलाड़ियों के इस्तेमाल को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम वॉशिंगटन सुंदर का है, जिनकी भूमिका भारतीय टी20 टीम सबसे बड़ा नाम वॉशिंगटन सुंदर का है, जिनकी भूमिका भारतीय टी20 टीम में लगातार रहस्य बनती जा रही है.
कभी वॉशिंगटन सुंदर को प्रमुख स्पिनर बताया जाता है, कभी ऑलराउंडर के तौर पर खिलाया जाता है और कभी पूरे मैच में सिर्फ एक ओवर की गेंदबाजी कराकर छोड़ दिया जाता है. शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, , जिसके बाद फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों ने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
- Legend News

Recent Comments