प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में हैं। उन्होंने पावागढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज सदियों बाद पावागढ़ मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है। यह शिखर ध्वज केवल हमारी आस्था और आध्यात्म का ही प्रतीक नहीं है। यह शिखर ध्वज इस बात का भी प्रतीक है कि सदियां बदलती हैं, युग बदलते हैं लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव फिर से स्थापित हो रहे हैं। आज नया भारत अपनी आधुनिक आकांक्षाओं के साथ-साथ अपनी प्राचीन धरोहर और प्राचीन पहचान को उसी उमंग और उत्साह के साथ जी रहा है। हर भारतीय उस पर गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा, पहले पावागढ़ की यात्रा कठिन थी, लोग कहते थे कि कम से कम जीवन में एक बार माता के दर्शन हो जाएं। आज यहां बढ़ रही सुविधाओं ने मुश्किल दर्शन को सुलभ कर दिया। अब बच्चे, जवान, बुजुर्ग, दिव्यांग आसानी से मां के चरणों में आकर भक्ति और प्रसाद का लाभ ले सकते हैं। पीएम मोदी ने वडोदरा में लोगों को किया संबोधित इसके बाद पीएम मोदी वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के तेज विकास के लिए महिलाओं का तेज विकास, उनका सशक्तिकरण उतना ही जरूरी है। आज भारत महिलाओं की आवश्यकताओं, उनका आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है, निर्णय ले रहा है। डबल इंजन की सरकार ने पिछले 8 वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया पीएम मोदी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले 8 वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया है। उनका सशक्तिकरण भारत के विकास के लिए अनिवार्य है। आज सेना से लेकर खदान तक महिला कल्याण को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही हैं। वडोदरा मां की तरह संस्कार देने वाला शहर: पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि वडोदरा मातृशक्ति के उत्सव के लिए एक उपयुक्त नगर है क्योंकि यह मां की तरह संस्कार देने वाला शहर है, वडोदरा संस्कार की नगरी है। ये शहर हर प्रकार से यहां आने वालों को संभालता है, सुख-दुख में साथ देता है और आगे बढ़ने के अवसर देता है। महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले: पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि हमने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव को ध्यान में रखते हुए अनेक नई योजनाएं बनाई हैं। महिलाओं का जीवन आसान बनें, उनके जीवन से मुश्किलें कम हो, उन्हें आगे बढ़ने के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें, ये हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। गुजरात में पंचायती राज संस्थाओं में 50% आरक्षण महिलाओं के लिए: पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात देश के उन राज्यों में है जहां पंचायती राज संस्थाओं में 50% आरक्षण महिलाओं के लिए है। ग्रामीण बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए गुजरात में जब हम स्वर्ण जयंती मना रहे थे, उस समय हमनें मिशन मंगलम शुरू किया था। -एजेंसियां

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).