राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के MBA विभाग मथुरा ने आज "फण्डामेंटल ऑफ स्टॉक मार्केटः ट्रेडिंग एंड पोर्टफोलिओ कंस्ट्रक्शन" विषय पर एक कार्य शाला का आयोजन किया जिसमें आईएमएस गाजियाबाद के प्रो. डॉ. अजय पटेल ने आधुनिक शेयर बाजार की कार्यप्रणाली तथा उसके घटकों की भूमिका पर छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में प्रो. पटेल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आज के समय में धन के निवेश और बचत का बहुत महत्व है लिहाजा हम बचत करके धन को इस प्रकार से रखें कि बिना मूलधन खर्च किये भी कुछ न कुछ प्राप्त होता रहे, साथ ही हमारा मूलधन भी सुरक्षित रहे। उन्होंने शेयर बाजार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शेयर बाजार किसी सूचीबद्ध कम्पनी में हिस्सेदारी खरीदने और बेचने की जगह है। हमारे देश में बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दो प्रमुख शेयर बाजार हैं। इन बाजारों में लिस्टेड कम्पनियों के माध्यम से शेयर बेचे और खरीदे जाते हैं।

प्रो. पटेल ने कहा कि इन बाजारों में बांड म्युचुअल फण्ड और डेरेवेटिव का भी व्यापार होता है। ये कार्य ब्रोकर (दलालों) के माध्यम से होता है। दलाल अपने काम का कमीशन चार्ज करते हैं। सूचीबद्ध कम्पनियों के शेयरों का मूल्य उनकी लाभ कमाने की क्षमता के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है। शेयर बाजार का नियंत्रण भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड के हाथ में होता है। प्रत्येक तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर कम्पनियां मुनाफा कमाने पर हिस्सेधारकों को लाभांश देती हैं। इन सब गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन भी की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि शेयरों में उतार-चढ़ाव आता रहता है, इसका कारण कम्पनी के कामकाज, ऑर्डर मिलने या छिन जाने, नतीजे बेहतर रहने, मुनाफा बढ़ने-घटने जैसी बातें शामिल हैं। ऐसी स्थितियों में रोज कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता रहता है और उसी से उस कम्पनी का मूल्यांकन भी होता है। उन्होंने बताया कि मांग घटने-बढ़ने से उसके शेयरों की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है। यदि कोई कम्पनी शेयर मार्केट की निर्धारित शर्तों का पालन नहीं करती तो उसे डीलिस्ट भी कर दिया जाता है।

प्रो. पटेल ने बताया कि साइट से स्वयं लॉग-इन करके या आर्डर करके कम्पनी के शेयर खरीदे जा सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्टॉक मार्केट की कार्यप्रणाली के साथ ही उसके घटकों की भूमिका पर भी जानकारी दी। प्रो. पटेल ने स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट होने चाहिए, निवेश के लिए किस-किस तरह के अकाउण्ट खोलने की जरूरत है आदि की भी जानकारी दी। अंत में संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने रिसोर्स परसन प्रो. डॉ. अजय पटेल का आभार व्‍यक्‍त किया।

  • Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).