उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जिसमें एक आरोपी, युवती का पति भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवती यहां किसी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। युवती के हाथ बंधे हुए थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 11 बजे की है। लिफ्ट से जाने के दौरान उन्होंने युवती को गिरते हुए देखा। इसके बाद वे लोग नीचे पहुंचे, जहां युवती खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने इसके बाद तत्काल ही पुलिस के सूचना दी। घटना थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थिति श्री अपार्टमेंट की है। युवती की उम्र करीब 30 साल है। उसकी पहचान रितिका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती का उसके पति आकाश गौतम से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि आज आकाश अपने दो परिचितों और परिवार की दो महिलाओं के साथ फ्लैट पर आया था। जिसके बाद आपस में मारपीट हो गई। आरोप है कि पति ने रितिका को नीचे फेंक दिया। रितिका के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने पति और दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। -एजेंसियां

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).