हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू के टीटीआर होटल में रोपवे में तकनीकी खराबी आने के कारण 14 लोग फंस गए। पुलिस और अग्निश्मन विभाग की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि घटना करीब 1:45 की है। जब पर्यटक केबल कार से होटल मोक्षा से परवाणू की ओर आ रहे थे कि अचानक ट्रॉली बीच में ही फंस गई। इससे ट्रॉली में बैठे 14 लोगों की सांसें हवा में अटक गईं। बताया जा रहा है सबसे पहले महिला सहित चार लोगों को निकाल लिया गया जबकि अन्य को निकालने के लिए टीम प्रयास करती रही। वहीं एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर है। कसौली एयरफोर्स से भी बात की जा रही है। जल्द ही लोगों को निकाल लिया जाएगा। सीएम जयराम मौके के लिए रवाना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोलन के परवाणू टिंबर ट्रेल में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मैं खुद मौके पर जा रहा हूं। प्रशासन मौके पर है। एनडीआरएफ व प्रशासन की मदद से जल्द सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा। -एजेंसियां

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).