फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटर्ट की बड़ी बेटी ने देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है. सारा ड्यूटर्ट ने डवाव शहर में एक समारोह के दौरान फिलीपींस को एकजुट रखने की शपथ ली. 44 साल की सारा ड्यूटर्ट ने एक दशक पहले अपने पिता के बाद डवाव शहर के मेयर की ज़िम्मेदारी संभाल ली थी और इस तरह राजनीति में कदम रखा था. राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटर्ट का कार्यकाल भी ख़त्म होने वाला है. फिलीपींस में राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल के लिए होता है और रोड्रिगो 2016 में राष्ट्रपति बने थे. उनकी जगह फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर राष्ट्रपति बनेंगे. फिलीपींस में मई में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे. सारा ड्यूटर्ट ने कहा, 'आने वाले दिन चुनौतियों भरे हो सकते हैं जो हमसे एक राष्ट्र के तौर पर और ज़्यादा एकजुट होने की मांग करते हैं.' उपराष्ट्रपति के तौर पर सारा ड्यूटर्ट का कार्यकाल 30 जून से शुरू होगा. -एजेंसियां

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).