संघ संस्थापक Dr Hedgewar की पुण्यतिथि आज
नई दिल्ली। संघ संस्थापक Dr Hedgewar की पुण्यतिथि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व बीजेपी नेताओं द्वारा उन्हें यादकर मनाई जा रही है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और पहले सर संघ चालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि है। एक अप्रैल 1889 में जन्मे डॉ हेडगेवार का निधन मात्र 51 वर्ष की आयु में 21 जून 1940 को हो गया था। जब डॉ हेडगेवार अस्वस्थ थे तब उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर बिहार के राजगीर में स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रवास किया था। कांग्रेस के वोलंटियर के रूप में सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाले डॉ हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की, जो आज दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है और 100 के आसपास उसकी आनुषांगिक संगठन जीवन के विविध क्षेत्र में काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राजनीतिक संगठन है।
उनकी पुण्यतिथि पर आर ट्विटर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक टॉप ट्रेंड में शामिल है और जम कर उस पर लोग ट्वीट कर इस संगठन के संस्थापक के श्रद्धांजलि दे रहे हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। डॉ हेडगेवार ने कोलकाता से मेडिकल की पढ़ाई की थी और इस नाते उन्हें डॉक्टरजी के नाम से भी लोग पुकारते थे।
Dr Hedgewar के स्मारक पर पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रपति व कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे प्रणब मुखर्जी गये थे और उन्हें भारत माता का महान सपूत बताया था। उस दौरान मुखर्जी ने आरएसएस के स्वयंसेवकों को भी संबोधित किया था। वे संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत के आमंत्रण पर संघ के कार्यक्रम में शामिल होने गये थे, जिस पर काफी राजनीतिक हंगामा भी देश में मचा था।
Dr Hedgewar १९२५ से १९४० तक, यानि मृत्यु पर्यन्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक रहे। २१ जून,१९४० को इनका नागपुर में निधन हुआ। इनकी समाधि रेशम बाग नागपुर में स्थित है, जहाँ इनका अंत्येष्टि संस्कार हुआ था।
-Legend News