लॉकडाउन: नहीं होंगे परशुराम जयंती के सामूहिक आयोजन
आगरा। ताजनगरी में लॉकडाउन के चलते भगवान परशुराम जयंती के इस बार सभी सामूहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर (रिटायर्ड) एमएल उपाध्याय के आव्हान पर भगवान परशुराम जयंती पर घर में पूजा-अर्चना और दीपदान करेंगे।
परशुराम जयंती पर छतो पर जलाएं ग्यारह दीपक : प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि देश इस समय कोरोना के संक्रमण जूझ रहा है इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम कोरोना कर्फ्यू और सामाजिक दूरी का पालन करें और शहर को कोरोना संक्रमण से बचाने में सहयोग करें।
ब्राह्मण समाज के लोग भगवान परशुराम की पूजा करके अपने घरों की छतों और बालकनी में 11-11 दीपक जलाएंगे। कोरोना महामारी के कारण चपेट में आए लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना करेंगे। साथ ही इस पर्व को डिजिटल मीडिया माध्यम से मनाएंगे।
– Legend news