पैरालंपियन Deepa Malik व इनेलो विधायक भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के तैयारियों के बीच पैरालंपियन Deepa Malik और हथीन से इनेलो विधायक रहे केहर सिंह रावत भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है। हथीन से इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के विधायक केहर सिंह रावत और पैरालंपिक दीपा मलिक ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।
पैरालंपिक Deepa Malik ने भी भाजपा में शामिल होकर राजनीति में कदम रख लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक हरियाणा के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विधायक केहर सिंह और Deepa Malik को शामिल करवाया है। विधायक केहर सिंह के भाजपा में शामिल होने से इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी को बड़ा झटका है।
हरियाणा के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन और पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दोनों को पार्टी में शामिल कराया। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में शाम 4 बजे दोनों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
बता दें कि इनेलो का परिवारिक विवाद जब से शुरू हुआ है, तब से पार्टी के मुसीबतों का दौर झेल रही है। पार्टी ने अभय चौटाला के दोनों बेटों दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को जब से बाहर निकाला है, उसके बाद से ही उठापटक जारी है। इनेलो छोड़ कर कुछ विधायक दुष्यंत की नई पार्टी जनता जननायक पार्टी में तो कुछ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
-एजेंसी