भारतीय women’s hockey टीम ने दी अमेरिका को 5-1 से करारी शिकस्त
भुवनेश्वर। भारतीय women’s hockey टीम ने शुक्रवार को ओलंपिक क्वॉलिफायर के पहले मुकाबले में दुनिया की 13वें नंबर की टीम अमेरिका (यूएसए) पर धमाकेदार जीत दर्ज की।
ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय women’s hockey टीम ने अमेरिका को 5-1 से करारी शिकस्त दी। भारत की तरफ से लिलिमा मिंज ने 28वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय टीम के लिए दूसरा गोल शर्मीला देवी (40वें मिनट) मे किया।
इसके ठीक दो मिनट बाद गुरजीत कौर ने भारत के लिए तीसरा गोल किया। गुरजीत ने 42वें मिनट गोलकर भारतीय टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। चौथा गोल नवनीत कौर ने 46वें मिनट में किया, जबकि पांचवां गोल गुरजीत कौर ने 51वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 5-0 की बढ़त दिलाई।
इसके कुछ ही देर बाद अमेरिका की तरफ से एरिन मटसन ने 54वें मिनट में गोल कर अपनी टीम का गोल से खाता खोला। बता दें कि भारतीय महिला टीम के लिए दूसरे हाफ का खेल काफी शानदार रहा। 11 मिनट के अंदर भारतीय टीम ने चार गोल किए।
– एजेंसी