हिंदुस्तान के वीर सेकेंड लेफ्टिनेंट Arun Khetrapal के जीवन पर बनेगी Film
Arun Khetrapal 1971 के भारत-पाक युद्ध में दिखाई थी वीरता
नई दिल्ली। निर्देशक श्रीराम राघवन और निर्माता दिनेश विजन ‘बदलापुर’ के बाद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर बायोपिक बना रहे हैं। अरुण खेत्रपाल की बहादुरी के किस्से आज भी लोगों की जुबां पर हैं।
मुंबई से मिली खबर के अनुसार निदेशक श्रीराम राघवन और निर्माता दिनेश विजन ‘बदलापुर’ के बाद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर बायोपिक बना रहे हैं। खेत्रपाल को साल 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान बहादुरी के लिए देश के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र (पीवीसी) से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था।
निर्देशक श्रीराम राघवन के बारे मेेंं
प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्मस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने सोमवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मैडॉक फिल्मस ने ट्वीट कर कहा, “दिनेश विजान और श्रीराम राघवन एक बार फिर ‘बदलापुर’ के बाद परम वीर सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की शानदार कहानी पेश करेंगे!”
विजान ने कहा,”जब मैंने अरुण खेत्रपाल की कहानी सुनी, तो मैं इससे खासा प्रेरित हुआ। वह परम वीर चक्र प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के जवान थे। उन्होंने जो किया और जिस तरह का जीवन जिया, वह बिल्कुल अनुकरणीय और अविश्वसनीय है। इस तरह के प्रेरणादायक संदेश के साथ Arun Khetrapal पर फिल्म बनाना बड़ी जिम्मेदारी है।”
-एजेंसी