राजीव एकेडमी में टेक्नोलाॅजिकल इनोवेशन पर Guest Lecture
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के MBA स्टुडेंट्स के लिए टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन पर Guest Lecture का आयोजन किया गया।
अतिथि वक्ता RBS काॅलेज आगरा के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. DS यादव ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक उद्योग जगत में प्रचलित टेक्नोलॉजी के प्रयोग और उससे मिल रहे लाभ के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग की तरक्की में टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा योगदान है।
डाॅ. DS यादव ने टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन एवं सस्टेनेबल ग्रोथ पर जानकारी देने से पहले विद्यार्थियों को विभिन्न व्यापारिक टेक्नोलॉजीज से परिचित कराया। उन्होंने ऐसे उदाहरण भी दिये जिनसे विश्व की बड़ी-बड़ी व्यापारिक कम्पनियां लाभान्वित हुई हैं। डाॅ. यादव ने कहा कि बिजनेस में टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि जिन बड़े व्यापारिक या बड़े उद्योगों ने समय के अनुसार नई तकनीक को अपनाया है, वे बड़ी तेजी से उन्नति कर रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने टाटा लिमिटेड का उदाहरण देते हुए बताया कि टाटा लिमिटेड में केवल टाटा परिवार से ही चेयरमैन निर्वाचित नहीं हुए बल्कि कम्पनी के सुयोग्य कर्मचारियों को भी चेयरमैन बनने का मौका दिया गया।
डाॅ. यादव ने व्यापार के विभिन्न स्वरूप एवं नए प्रयोगों के माध्यम से उपभोक्ताओं को कैसे संतुष्ट किया जा सकता है, इस पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उद्योग जगत के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारिक कम्पनियों ने आज के सन्दर्भ में अपने अन्दर बदलाव नहीं किए, वे असफल हो गये। उन्होंने कहा कि कम्पनी की तरक्की के लिए फिक्स्ड कैपिटल मैनेजमेंट के साथ-साथ वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट को भी महत्व दिया जाना जरूरी है।
डाॅ. यादव ने कहा कि वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट को महत्व न मिलने से फिक्स्ड एस्टेट का प्रयोग करने के लिए सम्भावित व्यय नहीं कर सकते इससे व्यापारिक उद्यम आज के परिदृष्य में असफल ही होगा। उन्होंने विश्व के ऐसे कई बड़े व्यापारिक संस्थानों के बारे में बताया जोकि आज व्यापारिक टेक्नोलॉजिकल तकनीक अपना कर शीर्ष पर बने हुए हैं।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अतिथि वक्ता से अपने प्रश्नों व शंकाओं का समाधान भी किया। अंत में संस्थान के निदेशक डाॅ. अमर कुमार सक्सेना ने अतिथि वक्ता को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया।