रद्द किए जा सकते हैं DDCA के चुनाव परिणाम: विनोद राय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई प्रशासकों की समिति (कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव) के प्रमुख विनोद राय ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ DDCA के चुनावी नतीजों पर बड़ा सवाला दागा है।
विनोद राय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि DDCA के चुनाव परिणामों को रद्द किया जा सकता है। ऐसा फैसला नैतिक और संवैधानिक कमियों के चलते लिया जा सकता है।
बता दें कि DDCA के चुनाव में रजत शर्मा को अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने 54.40 प्रतिशत वोट हासिल कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। इसके अलावा राकेश कुमार बंसल को डीडीसीए का नया वाइस-प्रेजीडेंट चुना गया था। बंसल ने चुनाव में कुल 48.87 प्रतिशत वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।
बता दें कि DDCA एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए 30 जून को चुनाव हुए थे। हिंदी समाचार चैनल के जाने माने चेहरे रजत शर्मा का डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल, ट्रेजरार और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने समर्थन किया था। डीडीसीए में यह चुनाव करीब पांच साल बाद हो रहे हैं। पिछली बार दिसंबर 2013 में चुनाव हुए थे।
इस बार डीडीसीए ने यह चुनाव 30 जून को करवाया था। इस बार चुनाव में कुल 462 वोट डाले गए थे। इस दौरान कई कैंडीडेट्स ने रजत शर्मा पर इलेक्शन में धांधली करवाने के आरोप भी मढ़े थे। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील विकास ने तो इस मामले में तो निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत भी की थी। उनका कहा था कि रजत शर्मा मतदान क्षेत्र के अंदर बैठे थे और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।
-एजेंसी