Mayawati के 63 वें जन्मदिवस पर जनकल्याणकारी समारोह संपन्न
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बहन कुमारी Mayawati के 63 वें जन्मदिवस पर जनकल्याणकारी समारोह हुआ।
जन्मदिवस पर आयोजित जन कल्याणकारी समारोह के मुख्य अतिथि आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज संघ प्रिय गौतम रहे व अध्यक्षता पूर्व मंत्री व मांट क्षेत्र के विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंडित राजकुमार रावत (पूर्व विधायक गोवर्धन), पंडित योगेश कुमार द्विवेदी (पूर्व प्रत्याशी लोकसभा मथुरा), जय वीर सिंह (जिला मंडल जोन इंचार्ज मथुरा), देवी सिंह कुंतल (जिला मंडल जोन इन मथुरा) , हेमेंद्र कुमार (जिला मंडल जोन इंचार्ज मथुरा), नरेंद्र गुर्जर (चेयरमैन नगरपालिका परिषद कोसीकलां), जितेंद्र प्रजापति (आगरा मंडल कोऑर्डिनेटर), जिलाध्यक्ष सुरेश बाबू, महामंत्री मुख्तार सिंह, नरेश सिंह (सह मंडल कोऑर्डिनेटर आगरा), समाजवादी पार्टी के तनवीर अहमद तथा महामंत्री जोगेश्वर यादव मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन बसपा महासचिव मुख्तार सिंह ने किया।