हवन व भंडारे के साथ भागवत का समापन, विश्व शांति के लिए दी आहुतियां
आगरा : मिलन बैण्ड परिवार के सौजन्य से विजय नगर कॉलोनी के अभिनंदन पुरुषोत्तम ग्रीन मे चल रही आठ दिवसीय भागवत कथा का समापन महायज्ञ व विशाल भंडारे के साथ हुआ| श्रीमद्भागवत कथाज्ञान यज्ञ के आठवे दिन व्यास आचार्य गोपाल भैया ने विश्व शांति के लिए महायज्ञ किया|
यज्ञ व भंडारे मे बड़ी संख्या भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया| कथा के मुख्य यजमान रमा देवी शर्मा, सुनील शर्मा, रानी शर्मा रहे| सबसे पहले हरियाणा से आए पंडित कृष्णा जी के सानिध्य में हवन यज्ञ किया गया।
हवन यज्ञ में सैकडों की तादाद में भक्तों ने भाग लिया। हवनयज्ञ में पूर्ण आहुति देते हुए लोगों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया एवं विश्व शांति की कामना की दुआ मांगी। तदोपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में विजय नगर के हजारों की तादाद में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर भरत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मोहिनी शर्मा, वर्षा शर्मा, अशोक गोयल, अखिल जैन, वीरेन मित्तल, राहुल शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, मधु गोयल, सीमा सिंघल, राजीव अग्रवाल, अंकिता, हर्ष, आर्यन, गौरी, नंदनी, नेहा आदि मौजूद रहे|