आगरा: आत्मनिर्भर भारत पर बच्चों ने बनाये चित्र
आगरा। भावना क्लार्क्स इन और मन की उड़ान संस्था की ऒर से आत्मनिर्भर भारत व कार्टून किरदार विषय पर ड्राइंग कम्पटीशन का आयोजन होटल परिसर में किया गया।
जूनियर व सीनियर वर्ग के लगभग पिछत्तर बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए होटल के जनरल मैनेजर गजेंद्र सिंह और संस्था की अध्यक्ष चंचल वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए ये आयोजन किया गया है।
प्रतियोगिता की निर्णायक की भूमिका में डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. सपना गोयल एवं डॉ. नीतू चौधरी रही। जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार नव्या सिंह, दूसरा शरनाया चौधरी एवं तृतीया हर्षिता अरोरा रही।
सीनियर वर्ग में प्रथम पुरुष्कार मानसी राना, दूसरा कनिष्क देवानी तथा तृतीया हर्षिका राजवानी रही।
प्रतियोगिता सञ्चालन अभय पाल सिंह एवं धन्यवाद कौशल पराशर ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवधेश शर्मा, योगेंद्र सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, गौरव जैन, कुलदीप कुमार, कविता राजवानी, अंकिता मनवानी, रीना पवार, अमृता दौनेरिया, नीलम कपूर, रजनी शर्मा आदि मौजूद रही।
– Legend News