बजट 2019 से मथुरा के ढाई लाख Kisan होंगे लाभान्वित
मथुरा। Kisan सम्मान निधि से मथुरा के ढाई लाख Kisan लाभान्वित होंगे। मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में छोटे किसानों को बड़ी राहत देते हुए सभी लघु और सीमांत किसानों को 500 रुपये महीना देने की घोषणा की है। मथुरा जिले में इसके दायरे में आने वाले किसानों की संख्या ढाई लाख है। बजट में हुई इस घोषणा से Kisan के चेहरे खिल गए हैं।
बजट में सभी लघु एवं सीमांत किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष सम्मान निधि के नाम से दिया जाएगा। इससे छोटे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। मथुरा जिले में भी लघु और सीमांत किसानों की संख्या करीब ढाई लाख है।
जिले में कृषि योग्य भूमि- 3 लाख 22 हजार हेक्टेयर
जिले में किसानों की संख्या- 3 लाख
सीमांत किसान यानी 2 हेक्टेयर या दो हेक्टेयर से कम भूमि वालों की संख्या- ढाई लाख
यह सभी वो किसान हैं जिनके पास एक से दो हेक्टेयर या उससे भी कम भूमि है। इन किसानों को अपनी जीविका चलाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है। तमाम कोशिशों के बाद लागत भी नहीं निकल पाती है।
गांव छिनपारई में गजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, केशव सिंह, रविंद्र सिंह और राजू चौधरी ने बताया कि इससे किसानों को लाभ होगा। किसानों ने बजट को लाभकारी बताया है पर साथ ही यह भी कहा है कि जब तक खेती को सस्ता नहीं किया जाएगा लाभ नहीं होगा।
किसानों ने कहा कि किसानों से जो गेहूं, धान और आलू की खरीद की जाती है, उसका रेट सरकार इस तरह से तय करे, जिससे किसानों को फायदा हो सके। अभी तक तो लागत भी नहीं निकल पाती है।
-एजेंसी