यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में सिंगर Shivani Bhatia की मौत, पति गंभीर घायल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में सिंगर Shivani Bhatia की मौत हो गई है। Shivani Bhatia और उनके पति निखिल भाटिया एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार को पति के साथ i10 कार द्वारा नोएडा से आगरा जा रहे थे। बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल शिवानी की कल रात ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति भी घायल हुए हैं, उनकी हालत गंभीर है। सुरीर पुलिस ने इसकी जानकारी आज दी है।
हादसा मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बताया जाता है कि शिवानी भाटिया अपने पति निखिल भाटिया के साथ कार से आगरा जा रही थीं। सुरीर के पास उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर ने मार दी।
महुआ टीवी पर प्रसारित होने वाले सुरों का महासंग्राम की उपविजेता रह चुकीं सीतामढ़ी बिहार निवासी थीं Shivani Bhatia
महुआ टीवी पर प्रसारित होने वाले सुरों का महासंग्राम की उपविजेता रह चुकीं सीतामढ़ी बिहार निवासी शिवानी भाटिया दिल्ली एनसीआर की एक प्रोफेशनल सिंगर बन चुकी थीं।
उनके गानों और सुरीली आवाज का जादू लोगों को काफी पसंद था। इनके द्वारा गाए गए गीत और एल्बम बहुत ही पॉपुलर हैं। एक प्रोग्राम करने के लिए मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया अपने पति निखिल भाटिया निवासी पाम ओलम्पिया गॉड चौक ग्रेटर नोएडा के साथ सोमवार को अपनी i10 कार डीएल 3 सीसीसी 4461 में नोएडा से आगरा की ओर आ रही थीं। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के समीप आगे चल रहे अज्ञात वाहन में टकरा जाने से कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार भाटिया दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह समेत पुलिस एवं एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर एक्सप्रेसवे के कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने घायल शिवानी और निखिल को कार से बाहर निकाला। इसके बाद मथुरा के नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान Shivani Bhatia ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके पति निखिल भाटिया की गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए शिवानी का शव दिल्ली ले गए हैं।
-एजेंसियां