9 और 10 जून को यह दो planets बदल रहे हैं अपनी राशि, जानिए प्रभाव
नई दिल्ली। दो बड़े planets अपनी राशि बदलने जा रहे हैं जिससे सभी राशियों पर गहरा असर पड़ने वाला है। यह ग्रह दो नई राशि में प्रवेश करने जा रहे है। इससे कुछ राशिवालों को धन लाभ होगा तो कुछ का मान-सम्मान बढ़ेगा। 9 जून 2018 को शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है। वहीं 10 जून को बुध का राशि परिवर्तन वृष राशि से मिथुन में होगा। वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र शुभ ग्रह हैं। इन्हें लाभ व सुख-समृद्धि का कारक भी माना जाता है। तो आइए जानते हैं आपके राशि पर planets का क्या असर पड़ेगा।
1. मेष राशि
मेष राशिवाले लोग इस परिवर्तन से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। अविवाहितों के शादी के योग बन रहे हैं। लेकिन यात्रा करते समय इन लोगों को थोड़ा ध्यान रखना होगा।
2. वृष राशि
मेष राशिवाले लोग शत्रु औऱ रोग से सतर्क रहें। बुध के राशि परिवर्तन से आपको नाम पहचान मिलेगी।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले अपनी वाणी से किसी का भी दिल जीत लेंगे। कार्य में नई उचांई मिलेगी। प्रेम संबंध में परेशानी आ सकती है लेकिन परिणाम अच्छा ही होगा।
4. कर्क राशि
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अधिक कर्च होने से बचेंगे। अच्छे अवसर मिलेंगे।
5. सिंह राशि
सिंह राशि वालों के रुके काम बनने लगेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रोग के कारण धन व्यय होने के योग हैं। संभल के रहें।
6. कन्या राशि
कन्या राशि वालों को शुभ संकेत मिलेंगे। सारी सुख सुविधा मिलेगी। करियर के दृष्टि से यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा और उन्नति दायक है।
7. तुला राशि
कार्यक्षेत्र में लंबें समय से उन्नति न होने से जो दबाव महसूस कर रहे थे वह दबाव भी हट जाएगा। दांपत्य जीवन के लिए नकारात्मक रह सकता है। पति-पत्नी के साथ अच्छा संबंध होने से आपके कामकाज में भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
8. वृश्चिक राशि
वाणी में संयम रखें और कार्य में भी धैर्य बनाए रखें। आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है।
9. धनु राशि
धन प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से कामयाबी अच्छी प्राप्त हो सकती है।
10. मकर राशि
इस माह के अंत तक आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है। आप अपने प्रयासों से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है।
11. कुंभ राशि
कामकाज से संबंधित लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छा हो सकता है। क्योंकि बुध मिथुन राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से लाभदायक हो सकता है।
12. मीन राशि
मकान, गाड़ी और पारिवारिक सुख का योग बन रहा है। लंबे समय से यदि परिवार से दूर हैं तो परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिल सकता है। प्रेम जीवन में पार्टनर से रिश्तों में सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सकते हैं।
planets का राशि परिवर्तन एक खगोलीय व प्राकृतिक घटना होती है, इसलिए सभी राशियों पर प्रभाव उनके अन्य कारणों से अलग भी हो सकता है। -एजेंसी