सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा वितरण किया गया महाप्रसाद
मथुरा। आज भगवान श्री सूर्य के उत्तरायण होने तथा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी.राष्ट्रीय स्तर) की ब्रजमंडल इकाई द्वारा वृन्दावन में खिचड़ी व तिल के लड्डू व मथुरा में भूतेश्वर चौराहे फायर स्टेशन के सामने खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।
लगभग 1 क्विंटल प्रसाद का वितरण सुबह से सांय 7 बजे तक चला ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अखिलेश गौड़, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पंडित, आगरा मंडल अध्यक्ष रमेशगौड़, युवा मंडल अध्यक्ष कपिल देव शर्मा, जिलाध्यक्ष सुशील पाठक, जिला महासचिव, चैतन्य महाप्रभु , योगेंद्र मिश्रा, पंकज पाठक, महानगर अध्यक्ष अचल तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष केशव गौड़ उपस्थित रहे।
- Legend news