Mathura में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या
मथुरा। Mathura के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल के पीछे स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में दो अलग-अलग बिरादरी के युवक और युवती की बुधवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों में प्रेम संबंध बताया जा रहा है। एसएसपी, एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर है।
कृष्णा विहार कॉलोनी बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल गया। एक युवक और युवती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़की बबिता (20) कालोनी निवासी नत्थी की पुत्री थी। नत्थी वृन्दावन में किसी मंदिर में सेवायत था। अब वहीं डेयरी का काम करता है। उसकी बेटी बबिता बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस सेवा में जाने के लिए कोचिंग कर रही थी। वहीं युवक दिनेश (22) पुत्र भगवान सिंह कालोनी में करीब 5 साल से अपनी बुआ के यहां रह रहा था। मूल रूप से मांट राजा का रहने वाला दिनेश इस समय बेंगलुरु में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। युवक और युवती दोनों अलग जाति के हैं।
युवती की मां कमलेश ने बताया कि बुधवार तसके करीब 4 बजे उसकी बेटी ने शौच जाने को कहा। साथ ही नाती को भी शौच लगी। वह नाती को शौच कराकर अंदर आ गई, जबकि बबिता शौचालय चली गई। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज पर बाहर आने की कोशिश की तो पता चला कि किसी ने बाहर से कुंडी लगा दी है। टहलने जा रहे किसी लड़के से उसने दरवाजा खुलवाया। देखा तो शौचालय में बबिता नहीं थी। चंद कदम दूर बिना दरवाजा-खिड़की वाले एक खाली मकान में दिनेश और बबली की लाश पड़ी थी। उनके माथे पर गोली मारी गई है। दोनों में पिछले 5 साल से प्रेम संबंध बताया जा रहा है, इसलिए आनर किलिंग की पूरी संभावना जताई जा रही है।
दोहरे हत्याकांड की खबर से कॉलोनी के साथ ही पुलिस में हड़कंप मचा। कप्तान प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, थानों की फोर्स मौके पर है। फॉरेंसिक टीम ने नमूने के लिए हैं। Mathura पुलिस पड़ताल में लगी है।
-एजेंसी