श्री Radha Rani रोटी कपड़ा बैंक द्वारा भोजन व कम्बल वितरण किये
मथुरा। श्री Radha Rani रोटी कपड़ा बैंक के उपाध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने जानकारी देते बताया आज 150 वृद्ध जानो को भोजन एवं 81 लोगो को कम्बल वितरण का कार्यक्रम आवासीय वृद्धा आश्रम ,ललित नगर पर आयोजित किया।
श्री Radha Rani रोटी कपड़ा बैंक के अध्यक्ष एवं संस्थापक संजय पंडित ने बताया हमारी बैंक के सदस्य श्री पुनीत धमीजा जी के पिता श्री की पुण्य तिथि पर आज 81 लोगो को कम्बल वितरण किये एवं बैंक के सभी लोगों का उदेश्य नर सेवा-नारायण सेवा, कोई भी व्यक्ति निर्वस्त्र एवं भूखा ना सोये।
आज के मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका श्रीमती लक्ष्मी गौतम जी,विशिष्ठ अतिथि में अम्मा श्रीमती सुधा शर्मा जी,सामाजिक कार्यकर्ता में डॉ० श्री विकास मिश्रा जी,श्री पुनीत धमीजा जी,अतिथि में श्री सतीश शर्मा जी,श्री मनीष दयाल जी,श्री अवदेश जी,श्रीमती ऋतु शर्मा,श्रीमती वंदना शर्मा आदि ने मंच पर विराजमान होकर मंच की शोभा बड़ाई।
इस अवसर पर संजय पंडित, पं०कपिल देव शर्मा, अखिलेश गौड़, मनेंद्र शर्मा, इंजीनियर रमाकान्त शर्मा, योगेश अरोड़ा, योगेश उपाध्याय , भागवताचार्य श्री राजेश अग्निहोत्री जी, प्रदीप गेरा, चंचल चौहान, अरुण अग्रवाल, बोधराज शर्मा,महिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु शर्मा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती बबिता सारस्वत, नेहा अरोरा,दिव्या आदि मौजूद रहे।