Bandy ट्रॉफी: महाराष्ट्र टीम ने दिल्ली को हराया
शिमला। Bandy एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन की ओर से 1 ली. नेशनल Bandy ट्रॉफी का आयोजन गत 4 और 5 फरवरी 2019 को शिमला आईस क्लब शिमला में आयोजित किया गया।
इस ट्रॉफी में कुल मिला के 6 राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया। इस ट्रॉफी में महाराष्ट्र, दिल्ली,पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, और तमिलनाडु, टीम सहभागी हुई थी।
इस 1 ली.नेशनल बैंडी ट्रॉफी को महाराष्ट्र टीम ने 3/5 से दिल्ली को हराकर जीत हासिल की।
इस ट्रॉफी को कामयाब बनाने के लिये बैंडी एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन के मुख्य सचिव लवकुमार जाधव, उपाध्यक्ष बिलाल अहमद, मप्र. अध्यक्ष इंद्रजीत भोज, ओमेन्द्र भीसेन, राजेश चौव्हान, मदन बदर, इमराण पठान, आदि अधिकारी ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी हैं।
रूस में फरवरी 2018 में हो रही Bandy विश्व चैंपियनशिप
अखिल भारतीय बैंडी खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि रूस में फरवरी 2018 में हो रही विश्व चैंपियनशिप में भारतीय टीम भाग लेगी। भारत में बैंडी खेल को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशी जा रही है। यह खेल आइस हॉकी की तरह होने के कारण बर्फ इसे वाले क्षेत्रों में ही खेला जा सकता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली व धर्मशाला, उत्तराखंड़ के देहरादून व नैनीताल व जम्मू कश्मीर के गुलमार्ग और लेह-लदाख का दौरा केंद्रीय टीम करेगी।
आजाद ने बताया कि बैंडी खेल के विस्तार के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया व राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों से बात की जा रही है। बैंडी खेल सरल व आसान होने के कारण हॉकी के खिलाड़ी बड़ी आसानी से खेल लेते हैं। हिमाचल प्रदेश में बैंडी खेल को शुरू करने के लिए जल्द ही निर्णय लिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश बैंडी संघ का गठन किया जाएगा।
-PR