अयोध्या की राजकुमारी Suriratna: नरेंद्र मोदी और मून जे इन कर रहे हैं जिनका जिक्र
नई दिल्ली। अयोध्या की राजकुमारी Suriratna नरेंद्र मोदी और मून जे इन कर रहे हैं । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन दिनों भारत यात्रा पर हैं, दोनों देशों ने आपस में कई समझौते किये हैं और दोनों देशों के पुराने संबंधों की बात उठी। कोरियाई राष्ट्रपति मून ने कल नोयडा में कहा कि भारत से उनके देश का पुराना संबंध है क्योंकि अयोध्या की राजकुमारी का हमारे देश के राजकुमार से विवाह हुआ था। इस बात को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोहराया।
हर वर्ष सैकड़ों कोरियाई अयोध्या आते हैं
यह एक तथ्य है कि प्रतिवर्ष सैकड़ों लोग अयोध्या आते हैं, वे अपनी महान रानी Hur Hwang-ok को श्रद्धांजलि देने आते हैं। रानी Hur Hwang-ok को Suriratna के नाम से भी जाना जाता है, जो अयोध्या की रहने वाली है। बताया जाता है कि वह 48 ईस्वी में दक्षिण कोरिया गयी थीं और दक्षिण कोरिया के राजकुमार Kim Suro of Karak Clan से शादी की थी। वह गया राज्य के राजकुमार थे। जिस वक्त राजकुमारी की शादी हुई थी वह 16 साल की थीं और उन्हें गया राज्य की पहली रानी माना गया।
अयोध्या में राजकुमारी का स्मारक है जिसके दर्शन के लिए लोग आते हैं। वर्ष 2001 में पहली बार इस स्मारक का उद्घाटन किया गया, इस अवसर सरकार के प्रतिनिधि, कई इतिहासकार, उत्तर कोरिया के राजदूत और दक्षिण कोरिया के हजारों लोग शामिल थे।

दक्षिण कोरिया में राजकुमारी सूरीरत्ना की कब्र, कहा जाता है इसपर लगा पत्थर अयोध्या से गया था
कथाओं के अनुसार राजकुमारी सूरीरत्ना नाव से यहां पहुंची थीं और बताया था कि उसके माता-पिता को भगवान ने सपने में आकर यह कहा है कि उसकी शादी दक्षिण कोरिया के राजकुमार से होगी इसलिए वह यहां आयी है।
दक्षिण कोरिया में उनकी कब्र Kimhae में है और उसपर जो पत्थर लगा है उसके बारे में यह कहा जाता है कि यह पत्थर वे अयोध्या से लेकर आयीं थीं।
वर्ष 2015 में जब नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका गये थे, तो दोनों देश इस बात पर सहमत हुए थे कि अयोध्या में राजकुमारी का और बड़ा स्मारक बनाया जायेगा।
अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे उस वक्त भी उन्होंने कहा था कि कोरियन आर्किटेक्ट के अनुसार अयोध्या में राजकुमारी Suriratna का स्मारक बनाया जायेगा।
-एजेंसी