नकली हेलमेट के खिलाफ जागरूकता अभियान कल से शुरू
मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि हमारे देश में सड़क दुर्घटनाओं में 80% टू व्हीलर वाहन चालकों की मौत हेलमेट ना लगाए जाने के कारण हो जाती हैं।
सड़क दुर्घटनाओं के एक सर्वेक्षण करने पर पता चला है कि टू व्हीलर वाहन चालक चेकिंग के दौरान जो लोग पुलिस व आरटीओ से बचने के लिए नकली हेलमेट्स का इस्तेमाल करते हैं, यही दुर्घटना के समय मौत का कारण बन जाते हैं और छोटी सी दुर्घटना जानलेवा साबित होती है। इस कारण हमारे देश में हजारों जान नकली हेलमेट के कारण चली जाती है। किसी अन्य के साथ ऐसा ना हो, इसके लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में एक जागरूकता अभियान समिति के महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा यादव के नेतृत्व में शुरू किया है। पूजा यादव स्वयं नेशनल बाइक राइडर होने के साथ-साथ एक एनजीओ की नेशनल ब्रांड एंबेसडर भी हैं। सुश्री यादव देश के तमाम शहरों में जाकर लोगों को नकली हेलमेट से होने वाली हानियों को जागरूक करते हुए असली हेलमेट के बारे में जानकारी देंगीl
मथुरा में इस अभियान का शुभारंभ कल 7 अप्रैल को शाम 4:00 बजे यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के सहयोग से यातायात पुलिस मथुरा के ई चालान ऑफिस से किया जा रहा हैl
– Legend News