Anandiben यूपी, लालजी टंडन एमपी के राज्यपाल बने, 4 अन्य राज्यपाल बदले
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के 6 राज्यों के राज्यपाल बदले हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की जगह Anandiben patel को राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी बदले हैं।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद ने यूपी, मध्यप्रदेश समेत 6 राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। इनमें मध्यप्रदेश की वर्तमान राज्यपाल Anandiben patel का तबादला करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किया गया है। फिलहाल यूपी में राम नाईक राज्यपाल हैं और आनंदी बेन अब उनकी जगह लेंगी।
वहीं आनंदी बेन की जगह लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इनके अलावा जगदीप धनखर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है जबकि रमेश बैस अब त्रिपुरा के राज्यपाल होंगे।
राष्ट्रपति ने फगु चौहान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है वहीं आरएन रवि नगालैंड के राज्यपाल बनाए गए हैं। इन सभी की नियुक्ति की तारीख उस दिन से लागू होगी जिस दिन यह अपना कार्यभार संभालेंगे।
इससे पहले 15 जुलाई को राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश और गुरजात के नए राज्यपालों की नियुक्ति की थी। राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया था। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल का पदभार दिया था।
– एजेंसी